Thu, 04 Jun 2026
Post Details

अब शराब भी हुई महंगी, जानें कितने में मिलेगी एक बोतल

नए वित्तीय वर्ष के साथ शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका असर न केवल हिमाचल के स्थानीय लोगों पर पड़ेगा, बल्कि घूमने आने वाले पर्यटकों को भी अब शराब के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। एक्साइज विभाग ने 2026-27 के लिए नई दरें तय कर दी हैं।

नई दरों के तहत अंग्रेजी शराब की कीमतों में अधिकतम ₹105 प्रति बोतल तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं, रेगुलर ब्रांड्स की शराब 10 से 30 रुपए तक महंगी हुई है। कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि प्रीमियम सेगमेंट में ज्यादा इजाफा किया गया है।

पॉपुलर ब्रांड्स की नई कीमतें
ऑफिसर चॉइस की कीमत में सबसे कम ₹10 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत ₹545 हो गई है। रॉयल स्टैग अब ₹750 से बढ़कर ₹770 प्रति बोतल हो गई है। वहीं, VAT 69 की कीमत में सबसे ज्यादा ₹105 का इजाफा किया गया है, जो प्रीमियम कैटेगरी में बड़ी बढ़ोतरी को दर्शाता है।

हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं, जिनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लोग प्रमुख होते हैं। ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों का असर टूरिस्ट पर भी पड़ेगा और उन्हें अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।

बाहर से शराब लाने पर सीमा तय
बढ़ती कीमतों के बीच कई लोग बाहर से शराब लाने का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी नियम तय किए गए हैं। व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोई भी व्यक्ति अपने साथ केवल 2 बोतल तक ही शराब ला सकता है, इससे अधिक लाने की अनुमति नहीं है।

Views: 22

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164664