Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में अब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड पर

मोहाली और खरड़ के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से पूरा परिसर खाली करा दिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

बम स्क्वॉड और पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

खरड़ कोर्ट में भी मचा हड़कंप
इसी दौरान खरड़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी बम धमकी मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत कोर्ट परिसर और वकीलों के चैंबर खाली करवा दिए और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले भी मोहाली कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। उस समय भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। फिलहाल साइबर टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 187309