Thu, 30 Jul 2026
Post Details

शिवसेना समाजवादी ने मोनू कुमार को वार्ड न. 83 का उप प्रधान नियुक्त किया । 

मधुबन कालोनी बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यलय में हुई मीटिंग में शिवसेना समाजवादी के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिन्कू इस की घोषणा की ।

आज तिथि 13 अप्रैल (सोनू) : कल शिवसेना समाजवादी की एक बैठक मधुबन कालोनी बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यलय में उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिन्कू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोनू कुमार को वार्ड न. 83 का उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर राजेश रिंकू ने नौजवानो को नशे से दूर रहने की अपील की और सरकार से मांग की कि पंजाब में नशे के कारोबार का खात्मा किया और शहर में जो शराब के ठेके हर गली मोहल्ले में खोल गए है वो बन्द होने चाहिए ताकि आम लोगो को राहत की सांस मिले। इस मौके पर पंजाब युवा प्रधान सौरव कुमार, वार्ड प्रधान ओम कुमार, जिला उप प्रमुख प्रिंस कुमार, वार्ड प्रधान मुनीष कुमार, वार्ड प्रधान परमजीत सिंह, विकास कुमार, शहरी उप प्रधान रवि कुमार, वार्ड प्रधान राज कुमार, वार्ड प्रधान मोनू, महिला ईकाई से पूजा, जसविन्द्र आदि शिव सैनिक शामिल हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186657