Thu, 04 Jun 2026
Post Details

जालंधर में इतने दिन रोजाना 4-5 घंटे बिजली कट, हजारों लोग होंगे प्रभावित

गर्मी का मौसम शुरू होते ही पावरकॉम ने जालंधर में बिजली लाइनों की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। इस कारण अलग-अलग इलाकों में रोजाना बिजली कट लगाए जा रहे हैं। विभाग के मुताबिक यह रिपेयरिंग कार्य 30 अप्रैल तक जारी रहेगा, जबकि 25 अप्रैल तक का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। इन निर्धारित कटों के चलते शहर की बड़ी आबादी प्रभावित होगी। अनुमान है कि रोजाना 35 से 45 हजार तक लोग बिजली कट की समस्या से जूझेंगे।

रोजाना 4-5 घंटे कट, पानी संकट की आशंका
बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के चलते रोजाना करीब 4 से 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। लंबे कट के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

बुधवार को इन इलाकों में बिजली बंद
बुधवार को ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर, मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, बसंत विहार, मॉडल टाउन, गोले मार्केट और लाडो वाली रोड समेत कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

23 अप्रैल: कई रिहायशी इलाकों में कट
23 अप्रैल को दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, गिल कॉलोनी, प्रकाश एनक्लेव, आर्मी एनक्लेव, आबादपुरा, नारी निकेतन और जंडू सिंघा मार्केट सहित कई इलाकों में बिजली कट रहेगा।

24 अप्रैल: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद
24 अप्रैल को सोफी पिंड, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, गुरुनानक नगर, अंबेडकर नगर, सुदामा विहार और रॉकी कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

Views: 17

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164683