Thu, 04 Jun 2026
Post Details

पंजाब में एक बार फिर होगा BlackOut, रात को बजेंगे सायरन

पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में शुक्रवार रात ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगी, जिसमें कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन के अनुसार शाम 7:55 बजे सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा।

तय समय पर सायरन से होगा अलर्ट
इसके साथ ही धार्मिक स्थलों से भी पब्लिक अनाउंसमेंट कर लोगों को ब्लैकआउट के लिए तैयार रहने की अपील की जाएगी। सायरन बजते ही PSPCL द्वारा बिजली सप्लाई काट दी जाएगी। अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड रणजीत एवेन्यू और लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और PSPCL डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में यह मॉक ड्रिल की जाएगी।

कई एजेंसियां लेंगी हिस्सा
इस एक्सरसाइज में NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, सिविल डिफेंस, हेल्थ डिपार्टमेंट, नगर निगम और NCC समेत कई एजेंसियां मिलकर भाग लेंगी। इसका उद्देश्य इमरजेंसी हालात में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी को परखना है।

Views: 43

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164673