Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में पचरांगा गांव में ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद वारदात

जालंधर महानगर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित पचरांगा गांव से सामने आया है, जहां अज्ञात बाइक सवारों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के अनुसार 23 अप्रैल की अल सुबह करीब 3:29 बजे दो बाइक सवार हेलमेट पहनकर आते हैं और घर के बाहर लगातार फायरिंग शुरू कर देते हैं। गोलियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति घर से बाहर भी आता है, लेकिन इसके बावजूद हमलावर बेखौफ होकर फायरिंग करते रहते हैं।

लड़की को लेकर विवाद की आशंका
जानकारी के मुताबिक यह वारदात किसी निजी विवाद, खासकर लड़की से जुड़े मामले को लेकर हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं से जांच कर रही है और किसी ठोस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही भोगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। पीड़ित मदन लाल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186772