Thu, 04 Jun 2026
Post Details

पंजाब में जालंधर समेत कई शहरों घंटों बिजली रहेगी गुल, फ्रीक्वेंसी ट्रिपिंग के नाम पर कट

पंजाब में बीती रात लंबे पावर कट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति में बार-बार रुकावट से गर्मी के बीच हालात और मुश्किल हो गए हैं। बिजली कटौती की वजह सिर्फ मेंटेनेंस नहीं, बल्कि पावर जनरेशन और डिमांड के बीच बढ़ता अंतर भी बताया जा रहा है। इसी गैप के चलते कई इलाकों में फीडर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं, जिससे सप्लाई सिस्टम प्रभावित हो रहा है।

बिना शेड्यूल कटौती से बढ़ी नाराजगी
लोगों का कहना है कि “फ्रीक्वेंसी ट्रिपिंग” के नाम पर बिना किसी तय शेड्यूल के बिजली काटी जा रही है। इससे आम जनता को पहले से जानकारी नहीं मिल पा रही और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली संकट का असर आज भी जारी है। अमृतसर में करीब 5 घंटे, जालंधर में 2 घंटे और लुधियाना में 4 घंटे तक पावर कट रहने की संभावना है।

जालंधर: सैनिक विहार, अजीत नगर, गांव बल्लां, गांव रावपुर, रसूलपुर, गांव काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां आबादी, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रकाश आइसक्रीम के पास वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: डायमंड नगर, नायर हॉस्पिटल, व्हाइट एवेन्यू, राम मंदिर, पुलिस लाइन, लाहौरी गेट गली, वाल्मीकि वाला, लाहौरी गेट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: रघुवीर नगर, गोविंद मार्ग, मॉडल टाउन, मोती बाग, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, नरूला कॉलोनी, गोकुल टावर, धीरू माजरी, अर्जुन नगर, नगर निगम, ओएफसी लोअर माल सड़क इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: पावर हाउस रोड लाइट्स, घोड़ेवाला चौक, 100 फीट रोड गली नंबर 9 से 20, अजीत रोड, सनसिटी, पंचमुखी मंदिर, वर्धमान चौकी, लॉ कॉलेज और बादल रोड इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: मंकू मार्केट, एफ-5, जमालपुर, अवाना गांव, जमापुर चौक, अहलूवालिया कॉलोनी, ज्योति कलाई, एंडएड्रीम पार्क, बाबा गज्जा जैन कॉलोनी गली नंबर 1 से 6 हाफ एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियल एरिया-ए हॉफ एरिया, मोती नगर, सकवाल रोड, जगदीप नगर, सर्वानंद कलाई, फरीद नगर गली नंबर 1, सरदार नगर, सकवाल गुरुद्वारा साहिब के पास, सकवाल सरकारी स्कूल, गुरु राम राय, जीवन नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, गुरु नानक नगर, प्रताप कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सतगुरु नगर, सुंदर नगर, न्यू सुंदर नगर, रामनगर, लक्ष्मण नगर, मंगा कॉलोनी, गांव शाही, मुंडियां कलां, टिब्बा कॉलोनी, लहरी नगर, शेरपुर, सीरा रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मेहरबान, हीरानगर, सैनिक कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सैनिक कॉलोनी, जीएमटी कॉलोनी, बैंस एस्टेट, आयाली और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के विलेज खनौरा, पौन्नीवाल, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के सभी इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

Views: 26

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164664