Thu, 30 Jul 2026
Post Details

H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, 3 साल तक नए वीजा पर रोक का प्रस्ताव

अमेरिका में नौकरी करने का सपना देखने वाले लाखों भारतीयों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर H-1B वीजा को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी दिखाई दे रही है।

3 साल तक नए वीजा पर रोक का प्रस्ताव
रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने ‘End H-1B Visa Abuse Act of 2026’ नाम से नया बिल पेश किया है। इस प्रस्ताव के तहत तीन साल तक नए H-1B वीजा जारी करने पर रोक लगाने की बात कही गई है, ताकि इस दौरान पूरे सिस्टम की समीक्षा की जा सके।

अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने पर जोर
इस प्रस्तावित कानून का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को नौकरियों में प्राथमिकता देना बताया जा रहा है। इसके साथ ही वीजा नियमों को पहले से अधिक सख्त बनाने की भी योजना है। फिलहाल H-1B वीजा की सालाना सीमा 65,000 है, जिसे घटाकर 25,000 करने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा, मौजूदा लॉटरी सिस्टम को समाप्त कर सैलरी आधारित चयन प्रक्रिया लागू करने की योजना है।

हाई सैलरी जॉब्स को मिलेगी प्राथमिकता
नए प्रस्ताव के तहत न्यूनतम वेतन करीब 2 लाख डॉलर सालाना तय करने की बात कही गई है, ताकि केवल उच्च कौशल और उच्च वेतन वाली नौकरियों को ही प्राथमिकता मिल सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186659