Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में भज्जी के घर के बाहर AAP का हंगामा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’

जालंधर में आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में हरभजन सिंह (भज्जी) के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’, पुलिस की मौजूदगी में हंगामा
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर की दीवारों और गेट पर ‘गद्दार’ लिख दिया। मौके पर पुलिस मौजूद रही, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और विरोध जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहस भी हुई। काली पट्टियां बांधकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे “पंजाब के साथ विश्वासघात” बताया।

7 सांसदों के बागी होने से बढ़ा विवाद
बीते दिन AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के बागी होने से पार्टी में हलचल मच गई। इनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें से तीन सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और बढ़ गई है।

‘गद्दारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’
AAP यूथ विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी संजीव चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “पंजाब के साथ पहले भी अन्याय होता रहा है और अब जिन नेताओं को राज्यसभा में आवाज उठाने के लिए भेजा गया, उन्होंने ही साथ छोड़ दिया। जो भी पंजाब के साथ “गद्दारी” करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह विरोध जारी रहेगा। भाजपा में शामिल होने वाले नेता अगर जनता के बीच मजबूत हैं, तो इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरें और जीतकर दिखाएं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186767