Thu, 30 Jul 2026
Post Details

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर धमकी, DGP से लेकर कांग्रेसी नेता नाम निशाने पर

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री पर रोक के बाद मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। इस विवाद के बीच राज्य के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

बड़े नेताओं को निशाना बनाकर भेजे गए मैसेज
धमकी मिलने वालों में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शामिल हैं। इन सभी को एक जैसे धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं।

विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से आई धमकी
सूत्रों के अनुसार, ये धमकी भरे संदेश एक विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से भेजे गए हैं। मैसेज में स्पष्ट रूप से जान से मारने की चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्री को हर हाल में चलाया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच तेज
मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का नाम लिया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और संबंधित लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186994