Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में नेशनल हाईवे पर भिड़ी दो गाड़ियां, बाल-बाल बची लोगों की जान

जालंधर के गोराया इलाके में लुधियाना नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक कार दूसरी के ऊपर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा HP पेट्रोल पंप गोराया के नजदीक हुआ।

डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुई कार
सड़क सुरक्षा फोर्स के ASI जसविंदर सिंह के मुताबिक, मनीष कुमार अपनी किया सेल्टोस कार से जालंधर से गोराया की ओर जा रहे थे। वहीं रंजीत सिंह अपनी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार से उसी दिशा में आ रहे थे। इस दौरान ईकोस्पोर्ट कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद वह आगे चल रही सेल्टोस कार के ऊपर चढ़ गई।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दूसरी के ऊपर जा चढ़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू किया गया।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
सड़क सुरक्षा फोर्स ने मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619