Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में नए कानून के बाद बेअदबी को लेकर पहली FIR, अज्ञात के खिलाफ केस

श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। जिस कारण पंजाब में बने नए बेअदबी कानून के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 लागू होने के बाद सामने आई घटना के आधार पर की गई है।

मलोट में मिले श्री गुटका साहिब के फटे अंग
मलोट के वार्ड नंबर 10 की एक गली में श्री गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिख संगत मौके पर पहुंची और धार्मिक सम्मान के साथ पन्नों को पास के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचाया। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित संगत को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186710