Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में क्लीनिक में घुसकर चेन स्नैचिंग, दातर से वार कर फरार हुए बदमाश

जालंधर के नकोदर रोड पर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घायल महिला की पहचान आशा रानी के रूप में हुई है, जो अपने क्लीनिक में मौजूद थीं।

हमलावर पहले करता रहा रेकी
चश्मदीद के अनुसार, आरोपी युवक पहले इलाके में घूमकर रेकी करता रहा। इसके बाद वह पैदल क्लीनिक में घुसा और महिला पर दातर से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने करीब 2 तोले की सोने की चेन छीनी और बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
हमले में महिला के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186741