Thu, 30 Jul 2026
Post Details

शंभू ब्लास्ट केस में बड़ी गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी गुरजिंदर सिंह अरेस्ट

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में अहम कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर, पटियाला पुलिस और सीआई पठानकोट की संयुक्त टीम ने गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर जिले के धारीवाल का निवासी बताया जा रहा है और उसे इस मामले का प्रमुख सहयोगी माना जा रहा है।

कई हमलों से जुड़े होने का खुलासा
जांच में सामने आया है कि गुरजिंदर सिंह का संबंध केवल शंभू ब्लास्ट तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह सरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और मोगा स्थित सीआईए कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं के पीछे विदेशी हैंडलर्स का हाथ था, जिनका मकसद राज्य में अस्थिरता फैलाना था। इस गिरफ्तारी और पहले की गई बरामदगियों के आधार पर मोगा, सरहिंद और शंभू से जुड़े तीनों मामलों को सुलझा लिया गया है।

DGP का बयान, सख्त कार्रवाई का संदेश
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और समन्वय का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186994