Thu, 30 Jul 2026
Post Details

BREAKING : दिल्ली की चार मंजिला बिल्डिंग में आग, डेढ़ साल के बच्चे समेत 9 की जान गई

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:47 बजे मिली थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने लगभग चार घंटे में आग पर काबू पा लिया।

मृतकों में पुरुष, महिलाएं और मासूम बच्चा शामिल
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बिल्डिंग में फंसे 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शव बुरी तरह जले, पहचान के लिए DNA टेस्ट
स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कुछ शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मृतकों की पहचान DNA टेस्ट के जरिए की जाएगी।

आग के कारणों पर सस्पेंस बरकरार
हादसे के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जबकि अन्य के मुताबिक AC में धमाके के बाद आग फैल गई। फिलहाल संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186859