Thu, 30 Jul 2026
Post Details

तेज बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट, पंजाब समेत कई राज्यों में अलर्ट

पंजाब, हरियाणा और आसपास के राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी-तूफान की चेतावनी
IMD के चंडीगढ़ केंद्र ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पंजाब समेत कई राज्यों में इस दौरान तेज बारिश, आंधी और तूफान की संभावना है। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में एकाएक कमी आई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब के वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। राज्य में सबसे अधिक बारिश मोहाली में दर्ज की गई है। अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है, जिससे गर्मी से राहत का सिलसिला जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186591