ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
संगरूर के पटियाला गेट स्थित कृष्णा बस्ती में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। युवकों के बीच हुई झड़प खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें 15 वर्षीय एक लड़के की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।
मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद
मृतक की पहचान अंकुश के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा का छात्र था। घायल युवक उसका 18 वर्षीय चचेरा भाई आदित्य है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, गली में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान दो युवकों ने अंकुश पर हमला कर दिया और उसे हथौड़े से बेरहमी से पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चाय देने निकला था बेटा-मां
मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा घर आया, नहाया और अपने पिता को चाय देने के लिए बाहर निकला था। कुछ समय बाद उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनके रिश्तेदार के बेटे को चोट लगी है। जब उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। बाद में उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बहुत सीधा था और किसी से झगड़ा नहीं करता था।
चश्मदीद का बयान
घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि शुरुआत में लड़के आपस में सामान्य बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा, तो दोनों युवक खून से लथपथ हालत में पड़े थे और हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।





Comments
No comments yet.