Thu, 30 Jul 2026
Post Details

कांग्रेस ने पार्षद बलराज ठाकुर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आदमपुर चुनाव के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) ने राज्य में आगामी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों को लेकर अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनावों के सुचारू संचालन और पार्टी की मज़बूती के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑब्जर्वर नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

बलराज ठाकुर को आदमपुर की अहम ज़िम्मेदारी, वलराज ठाकुर ने हाई कमान का धन्यवाद ।

जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, जालंधर के वरिष्ठ नेता और पार्षद बलराज ठाकुर को एक महत्वपूर्ण सांगठनिक ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जालंधर जिले के अंतर्गत आने वाली आदमपुर नगर परिषद (Adampur Municipal Council) के चुनाव के लिए आधिकारिक ऑब्जर्वर (Observer) नियुक्त किया गया है।के।

चुनावी रणनीति में निभाएंगे बड़ी भूमिका

एक ऑब्जर्वर के तौर पर बलराज ठाकुर अब आदमपुर नगर परिषद चुनावों में उम्मीदवारों के चयन, ज़मीनी स्तर पर प्रचार की रणनीति और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186741