Thu, 04 Jun 2026
Post Details

APJ स्कूल को तीसरी बार धमकी, पुलिस अलर्ट पर, बच्चों को घर भेजा; देखें Video

जालंधर में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कूल प्रबंधन को धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।

धमकी मिलने के बाद स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत स्कूल पहुंचकर बच्चों को घर ले जाने के लिए कहा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

2 महीने में तीसरी बार मिली धमकी
बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों के दौरान APJ स्कूल को यह तीसरी बार बम धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है। हाल ही में BSF चौक के पास हुए स्कूटी ब्लास्ट के बाद शहर में सुरक्षा एजेंसियां पहले ही अलर्ट मोड पर थीं। अब स्कूल को दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सीएम भगवंत मान के दौरे के बीच बढ़ी सुरक्षा
यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का वीरवार को जालंधर दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही शहर में सुरक्षा कड़ी की गई थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में जांच अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Views: 17

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164664