Thu, 04 Jun 2026
Post Details

“आप भी किसी मां के बेटे हैं…” CM मान से बोली अमृतपाल सिंह की मां

अमृतसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की “शुकराना यात्रा” के दौरान खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने मुख्यमंत्री से सवाल किए। यात्रा के दौरान बलविंदर कौर ने सीएम मान को दो-तीन बार आवाज लगाई। जब मुख्यमंत्री का ध्यान उनकी ओर गया तो उन्होंने गाड़ी से नीचे झुककर उनकी बात सुनने की कोशिश की।

आप भी किसी मां के बेटे हैं -अमृतपाल की मां
इस दौरान बलविंदर कौर ने कहा, “मैं अमृतपाल की मां हूं। सीएम साहब, आप भी किसी मां के बेटे हैं। मेरे बेटे की NSA खत्म होने के बाद भी उसे पंजाब क्यों नहीं लाया जा रहा?” बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री आगे बढ़ गए और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभाली।

घटना के दौरान अमृतपाल समर्थकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर “मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीएम मान अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ गए और यात्रा जारी रखी।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद है अमृतपाल सिंह
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उन पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) 22 अप्रैल को समाप्त हो चुका है।इसके बावजूद वह जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।

Views: 17

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164665