Thu, 30 Jul 2026
Post Details

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-दिल्ली समेत कई ठिकानों पर रेड

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास सहित दिल्ली और गुरुग्राम के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी घर पर सुबह ED की करीब 15 गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। घर के बाहर CRPF जवानों को तैनात किया गया और किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

साल में तीसरी बार ED की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि संजीव अरोड़ा पर इस साल तीसरी बार ED ने कार्रवाई की है, जबकि एक महीने के भीतर यह दूसरी रेड है। ED सूत्रों के मुताबिक कुल चार ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इनमें उनके सरकारी आवास के अलावा हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के दफ्तर भी शामिल हैं।

फर्जी GST खरीद और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ED सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए मोबाइल फोन की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की फर्जी GST खरीद दिखाई। एजेंसी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच एजेंसी के मुताबिक, दुबई से भारत में अवैध धन की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया गया। ED का दावा है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक हासिल करने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद कंपनियों से फर्जी GST बिल लिए गए।

सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप
जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी बिलिंग और टैक्स रिफंड के जरिए सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के माध्यम से निजी लाभ कमाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल ED दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186884