Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री बन गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

शपथ के बाद पीएम मोदी को किया प्रणाम

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका अभिवादन किया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओं और समर्थकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके की।

5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं।

नई सरकार के गठन के साथ ही पश्चिम बंगाल में BJP ने पहली बार सत्ता संभाली है, जिसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

शपथ समारोह में जुटे NDA और BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA और BJP शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186765