फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर यशस्वी जयसवाल और महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने नोटिस जारी किया है। दोनों खिलाड़ियों पर पिछले साल डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध न रहने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों ने NADA को अपनी लोकेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा नहीं की थी, जिसके कारण डोप टेस्ट नहीं हो सका।
RTP पूल में शामिल हैं दोनों खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा NADA के “रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल” (RTP) का हिस्सा हैं। इस पूल में शामिल खिलाड़ियों को हर दिन एक तय समय और स्थान की जानकारी एजेंसी को देनी होती है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका अचानक डोप टेस्ट किया जा सके। नियमों के अनुसार इसे “वेयरअबाउट्स” सिस्टम कहा जाता है और इसका पालन करना सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होता है।
पहला वेयरअबाउट्स फेलियर
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों खिलाड़ियों का पहला “वेयरअबाउट्स फेलियर” है। सूत्रों का कहना है कि खिलाड़ियों की ओर से टेस्ट मिस होने को लेकर कोई ठोस कारण नहीं बताया गया, जिसके बाद NADA ने इस मामले की जानकारी BCCI और ICC को भी भेज दी।
BCCI खिलाड़ियों से मांगेगा जवाब
BCCI के एक सूत्र ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों से इस चूक को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। हालांकि फिलहाल यह डोपिंग उल्लंघन का मामला नहीं माना जा रहा, लेकिन भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर खिलाड़ियों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!