Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में अपहरण कर कार में गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर में युवती का अपहरण कर कार में दुष्कर्म करने के मामले में थाना-8 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

सिविल अस्पताल से मिली सूचना के बाद खुला मामला
मामले की जानकारी देते हुए साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने बयान में जग्गा नाम के युवक समेत 5 से 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

कार में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता के मुताबिक आरोपी जगजीत सिंह अपने साथियों के साथ उसे जबरदस्ती कार में ले गया। आरोप है कि इसके बाद कार के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जग्गा का असली नाम जगजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब है। पुलिस ने सबसे पहले उसे गिरफ्तार किया।

वारदात में शामिल अन्य आरोपी भी पकड़े गए
पुलिस जांच में सामने आया कि करण मेहरा और अर्जुन ने भी जगजीत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186769