Wed, 03 Jun 2026
Post Details

पाचन बेहतर बनाने के आसान उपाय

*

 

 

कब्ज, गैस, एसिडिटी से छुटकारा पाएं – वो भी किचन की चीजों से

 

*1. रोज एक कटोरी दही / छाछ*

 खाने के साथ सादा दही या दोपहर में जीरा-काला नमक वाली छाछ लें

*फायदा*: आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, पाचन बेहतर होता है

 

*2. सुबह खाली पेट पका पपीता*

 नाश्ते में 1 बाउल पपीता खाएं

*फायदा*: _पपेन_ एंजाइम प्रोटीन पचाता है, कब्ज नहीं होने देता

 

*3. दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से*

 उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। चाहें तो आंवला-नींबू मिला लें

*फायदा*: पेट साफ होता है, शरीर डिटॉक्स होता है

 

*4. हफ्ते में 4 दिन ओट्स/दलिया*

 नाश्ते में कम मीठा ओट्स या दलिया लें, ऊपर फल डालें

*फायदा*: फाइबर से कब्ज और दस्त दोनों में आराम मिलता है

 

*5. रोज एक साबुत सेब*

 छिलके सहित सेब को अच्छे से चबाकर खाएं

*फायदा*: _पेक्टिन_ फाइबर कब्ज में मल नरम करता है, दस्त में पानी सोखता है

 

*6. सीजन में रोज एक अमरूद*

 खासकर नवंबर से फरवरी तक अमरूद जरूर खाएं

*फायदा*: संतरे से 4 गुना विटामिन C + भरपूर फाइबर। कब्ज दूर, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग

 

*3 सुनहरे नियम याद रखें*

1. *पानी भरपूर पिएं* – दिन में 8-10 गिलास

2. *धीरे-धीरे चबाएं* – पाचन मुंह से ही शुरू होता है

3. *रोज 30 मिनट टहलें* – एक्सरसाइज से आंतें एक्टिव रहती हैं

 

*नोट*: हर शरीर अलग है। अगर डेयरी से दिक्कत हो तो दही की जगह इडली/कांजी लें। कोई बीमारी हो तो डॉक्टर से पूछ लें।

 

सेहत का पहला नियम: पेट खुश तो आप खुश

 

Kanchan Sabharwal 

Holistic Nutritionist and weight loss guide 

9463036132

Views: 15

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164651