Wed, 03 Jun 2026
Post Details

किलोमीटर स्कीम के विरोध में उतरे PRTC-PunBus कर्मचारी, 25 से 27 तक चक्का जाम की चेतावनी

जालंधर में में किलोमीटर स्कीम के विरोध में PRTC और PunBus कर्मियों ने प्रदर्शन किया। पंजाबभर के 27 डिपो के कर्मचारियों की बैठक के बाद सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो राज्यभर में बस सेवाएं प्रभावित की जाएंगी।

15 मई की मीटिंग के बाद होगा अगला फैसला
कर्मचारियों ने बताया कि प्रशासन के साथ 15 मई को बैठक तय की गई है। यदि इस बैठक में कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकलता तो 17 मई को सभी बसें डिपो में खड़ी कर दी जाएंगी और 18 मई को एक दिन की हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 25, 26 और 27 मई को पंजाबभर में तीन दिन तक बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी डिपो की बस सेवाएं बंद रखने की चेतावनी दी गई है।

किलोमीटर स्कीम का हो रहा विरोध
जालंधर-1 डिपो के प्रधान बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी किलोमीटर स्कीम का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यह स्कीम लागू की गई तो निजी बसों को कंडक्टर उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे और बसों को चलने भी नहीं दिया जाएगा।कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में कोई समाधान निकलेगा। लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 27 डिपो की बसों को बंद कर दिया जाएगा।

निजी बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बस मालिकों को 28 से 30 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यानी बस के चलने के साथ ही मालिक की कमाई तय हो जाएगी, चाहे यात्रियों से कम किराया ही क्यों न मिले। इस स्कीम के तहत बस का ड्राइवर निजी मालिक का होगा, जिससे सरकारी ड्राइवरों की नौकरियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। इसी वजह से कर्मचारी इस टेंडर को पूरी तरह रद्द कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Views: 14

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164654