Wed, 03 Jun 2026
Post Details

बवासीर में क्या खाएं क्या नहीं खाएं?

*बवासीर में क्या खाएँ, क्या न खाएँ?* 

 

 

बवासीर में सबसे जरूरी है मल को नरम रखना और पाचन ठीक रखना। गलत खानपान से परेशानी बार-बार बढ़ जाती है।

 

* ये जरूर खाएँ:*

1. *गुनगुना पानी* - दिनभर थोड़ा-थोड़ा पिएँ, 8-10 गिलास

2. *हरी सब्जियाँ* - लौकी, तोरी, पालक को उबालकर या सब्जी बनाकर

3. *फाइबर वाले फल* - पपीता, नाशपाती, भीगी अंजीर 

4. *रात को सोते समय* - ½ चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ

5. *हल्का भोजन* - छाछ, दलिया, ओट्स, खिचड़ी

 

* इनसे बचें:*

1. ज्यादा मिर्च-मसाला, तला-भुना

2. मैदा, बेकरी आइटम, फास्ट फूड, पिज्जा-बर्गर

3. ज्यादा चाय, कॉफी, शराब

4. देर रात खाना या बहुत देर तक भूखे रहना

 

* 3 जरूरी आदतें:*

1. समय पर भोजन करें

2. मल आने पर रोकें नहीं

3. शौच के समय जोर न लगाएँ

 

* जरूरी बात:* सिर्फ दवा या मरहम लगाने से बवासीर ठीक नहीं होती। जब तक खाना और दिनचर्या नहीं सुधरेगी, आराम नहीं मिलेगा।

 

*कितने दिन में असर:* सही परहेज से 7-14 दिन में दर्द, जलन कम होगी और शौच आसान हो जाएगा।

 

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। गंभीर समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

Kanchan Sabharwal 

Holistic Nutritionist and Weight Manegement Guide 

9463036132

Views: 16

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164650