Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला, 21 जून को दोबारा होगी NEET-UG परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG-2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना सामने आई थी।

पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी गलत उम्मीदवार का चयन नहीं चाहती थी। इसी वजह से जिम्मेदारी के साथ परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब NEET-UG-2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून, रविवार को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency ने सरकार को पूरे मामले से अवगत कराया। जांच और समीक्षा के बाद 12 मई को री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया।

देश-विदेश के लाखों छात्रों ने दी थी परीक्षा
3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कराई गई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून से जारी किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

NTA ने ली जिम्मेदारी
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा रद्द करने की जिम्मेदारी NTA ने खुद ली है और पूरे मामले की जवाबदेही भी एजेंसी की ही होगी। सरकार अब परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572