Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित और विराट वनडे टीम में शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दोनों फॉर्मेट से आराम दिया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की लंबे समय बाद वापसी हुई है।

वनडे टीम में रोहित और विराट की वापसी
वनडे स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल किया गया है। वहीं ईशान किशन करीब 3 साल बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

तीन खिलाड़ियों को पहली बार मौका
भारतीय टीम में इस बार नए चेहरों को भी मौका मिला है। लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए हैं।

जून में भारत दौरे पर आएगी अफगानिस्तान टीम
अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले 14 जून को धर्मशाला, 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में खेले जाएंगे।

भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186548