Thu, 30 Jul 2026
Post Details

24 साल के पंजाबी नौजवान की UK में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

UK में 24 साल के पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो फाजिल्का के मम्मू खेड़ा गांव का रहने वाला था। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर का पता चला तो पूरे परिवार में मातम पसर गया।

स्टडी वीजा पर गया था UK
परिवार के अनुसार अर्शदीप करीब 4 साल पहले स्टडी वीजा पर UK गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिल गया था और वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। बुधवार सुबह जब अर्शदीप काफी देर तक नहीं उठा तो उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने उसे जगाने की कोशिश की। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता का इकलौता बेटा था अर्शदीप
बताया जा रहा है कि अर्शदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। परिवार ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से अपील की है कि अर्शदीप का शव जल्द भारत लाने में मदद की जाए ताकि अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572