Sat, 13 Jun 2026
Post Details

कनाडा से आया आरोपी, पंजाबी महिला सिंगर को मारी गोली, नहर में फेंकी लाश

पंजाबी महिला सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हालांकि इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच लगातार जारी है और मुख्य आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

शादी से इनकार करने पर रची गई हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर से शादी करना चाहता था। इस रिश्ते के लिए उसका पिता प्रीतम सिंह भी राजी था। लेकिन इंदर कौर ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसी कारण उसने आरोपी से दूरी बना ली थी और शादी करने से मना कर दिया था।

कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा आरोपी
पुलिस के मुताबिक शादी से इनकार की रंजिश में सुखविंदर सिंह 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया ताकि मामले को छिपाया जा सके।

पिता और दोस्तों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उसके दो साथियों करमजीत सिंह तथा रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी सुक्खा की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Views: 19

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166555