पंजाब में जाकिर मूसा के चचेरे भाई समेत तीन दोषियों को आतंकवाद मामले में 10 साल की कैद
चंडीगढ़ में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के कई नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी।
धमकी भरे ई-मेल दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) सेक्टर-40, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल और सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे। ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे स्कूलों में ब्लास्ट किए जाएंगे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली करवाया गया।
ई-मेल में CM ऑफिस और रेलवे ट्रैक को लेकर भी धमकी
धमकी देने वालों ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” बताया है। ई-मेल में कहा गया कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में भी धमाका किया जाएगा। इसके अलावा अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर लगातार आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई।
ई-मेल में यह भी लिखा गया कि “चंडीगढ़ खालिस्तान बनेगा” और लोगों को रेल यात्रा न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए सैन्य ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बदला लेने की बात कही गई।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सभी स्कूलों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी। बम स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। साइबर टीम ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है ताकि धमकी देने वालों तक पहुंचा जा सके।
अभिभावकों में दहशत का माहौल
घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में भारी चिंता और डर का माहौल देखने को मिला। कई अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!