फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
लुधियाना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। एटीआई रोड स्थित एक दुकान में दो बदमाश ग्राहक बनकर दाखिल हुए और कुछ ही देर में दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। दोनों आरोपी पहले ग्राहक बनकर दुकान के अंदर पहुंचे और फिर अचानक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
दुकानदार को बनाया बंधक, हथियार और स्कूटी भी लूट ले गए
लुटेरों ने दुकानदार को हथियारों के बल पर काबू कर लिया और उसे स्ट्रांग रूम तक ले गए। आरोपियों ने वहां उसके साथ मारपीट की और कई जगह चाकू से वार किए। जानकारी के मुताबिक बदमाश दुकान से सोना, चांदी, मोबाइल फोन और दुकानदार का रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी दुकानदार की स्कूटी भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद घायल कारोबारी को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से दुकान की रेकी कर रखी थी।
पीड़ित के परिजन ने सुनाई पूरी घटना
दुकानदार रणजीत सिंह के चचेरे भाई दविंदर सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश पैदल दुकान में आए थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। एक आरोपी के पास पिस्टल और धारदार हथियार था।उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रणजीत सिंह को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!