Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में शॉर्ट सर्किट से पराली फैक्ट्री में लगी आग, पूरी यूनिट चपेट में आई

संगरूर के सुनाम रोड (शेरों रोड) पर स्थित पराली से गिट्टियां यानी बायोमास ईंधन बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी के अनुसार शेरों रोड स्थित ‘गोयल इंडस्ट्री’ में दोपहर के समय अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का स्पार्क यानी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सबसे पहले फैक्ट्री की मशीनरी में आग लगी, जिसके बाद वहां मौजूद ज्वलनशील सामग्री ने आग को तेजी से फैलने का मौका दे दिया।

पराली और कच्चे माल के कारण बढ़ीं लपटें
फैक्ट्री में बायोमास ईंधन तैयार करने के लिए बड़ी मात्रा में पराली और अन्य ज्वलनशील कच्चा माल रखा हुआ था। इसी कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया।

कर्मचारियों ने किया आग बुझाने का प्रयास
फैक्ट्री के हिस्सेदार मनी गोयल ने बताया कि दोपहर के समय अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता दिखाई दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने शुरुआत में आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में लपटें बेकाबू हो गईं। इसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186591