Thu, 30 Jul 2026
Post Details

टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियारों समेत आरोपियों को पकड़ा

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंटरनेशनल क्रिमिनल सिंडिकेट और आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 2 और गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से मिलिट्री-ग्रेड के दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

पुलिस का दावा- बड़ा आतंकी हमला टला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का संबंध लक्खा गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर पंजाब में एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस नेटवर्क का पहला खुलासा 17 मई को हुआ था, जब पुलिस ने टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था।

हार्डीज वर्ल्ड के पास पकड़े गए थे शूटर
पुलिस के मुताबिक लाडोवाल थाना क्षेत्र में हार्डीज वर्ल्ड के पास कार्रवाई करते हुए दो शूटरों अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश, दोनों निवासी फिल्लौर, को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस मामले में FIR नंबर 91 दर्ज की गई थी, जिसमें आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत कार्रवाई की गई।

नेटवर्क के अन्य लिंक तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साजिशों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर आगे की जांच कर रही हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186710