पंजाब में जाकिर मूसा के चचेरे भाई समेत तीन दोषियों को आतंकवाद मामले में 10 साल की कैद
अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में दावा किया गया कि बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की और इसके बाद मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके में जांच शुरू की गई। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर स्थिति साफ कर दी।
पुलिस बोली- फायरिंग की पुष्टि नहीं
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अब तक की जांच में कपिल शर्मा के घर के बाहर किसी तरह की गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मौके से ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे फायरिंग की घटना साबित हो सके। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों की जांच की गई है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
पहले भी निशाने पर आ चुका है Kap’s Cafe
यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा या उनसे जुड़ी किसी संपत्ति का नाम इस तरह की घटना से जुड़ा हो। इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित उनके मशहूर Kap’s Cafe के बाहर भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी वजह से अमृतसर में सामने आई खबर ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है, लेकिन मामले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके के CCTV फुटेज और अन्य जानकारियों की जांच कर रही हैं ताकि किसी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि की जा सके।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!