Thu, 30 Jul 2026
Post Details

Facebook,WhatsApp और Instagram चलाने के लिए देने होंगे अब पैसे

Meta ने अपने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फैसले का असर दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा, जिनमें भारत के यूजर्स भी शामिल हैं। कंपनी अब अपने ऐप्स के लिए “Plus” वर्जन पेश कर रही है, जिसमें पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स और एडवांस टूल्स मिलेंगे।

विज्ञापन से आगे बढ़कर कमाई का नया मॉडल
Meta का यह कदम साफ संकेत देता है कि कंपनी अब सिर्फ विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती। कंपनी ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल को अपनाया है, जिसके तहत यूजर्स बेहतर एक्सपीरियंस और प्रीमियम फीचर्स के लिए हर महीने भुगतान करेंगे।

Facebook Plus और Instagram Plus की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं WhatsApp Plus के लिए 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति माह देने होंगे। हालांकि भारत के लिए आधिकारिक कीमतों का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

इंस्टाग्राम में मिलेंगे एडवांस स्टोरी फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार Instagram Plus यूजर्स को कई नए और खास फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है। इसके अलावा क्लोज फ्रेंड्स फीचर से आगे बढ़कर अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने का विकल्प मिलेगा।

यूजर्स बिना व्यूअर्स लिस्ट में दिखे स्टोरी प्रीव्यू भी देख सकेंगे। साथ ही स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक दिखाने का ऑप्शन मिलेगा। हर सप्ताह एक स्टोरी को स्पॉटलाइट कर ज्यादा विजिबिलिटी दिलाने की सुविधा भी दी जाएगी।

प्रोफाइल और ऐप में होंगे कॉस्मेटिक अपग्रेड
Meta ने Plus प्लान्स में कई कॉस्मेटिक और कस्टमाइजेशन फीचर्स भी जोड़े हैं। Instagram Plus यूजर्स को एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन, कस्टम ऐप आइकन, बायो के लिए खास फॉन्ट्स और ज्यादा प्रोफाइल पिन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स अपनी स्टोरी की व्यूअर लिस्ट में सर्च भी कर सकेंगे कि कौन उनकी स्टोरी देख रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186548