Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस और निर्दलीयों में कांटे की टक्कर, AAP सबसे आगे

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के बीच AAP अब तक 630 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि भाजपा फिलहाल काफी पीछे चल रही है।

1977 में से 1286 वार्डों के नतीजे सामने
राज्यभर में कुल 1977 वार्डों में से अब तक 1286 वार्डों के नतीजे और रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। कांग्रेस 215 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिरोमणि अकाली दल 175 सीटों पर आगे चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी को अब तक 52 सीटों पर बढ़त या जीत मिली है। वहीं अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 214 सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

गिद्दड़बाहा में AAP समर्थकों का जश्न
श्रीमुक्तर साहिब के गिद्दड़बाहा में AAP की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। 26 मई को हुए निकाय चुनावों में राज्यभर में मतदान हुआ था और अब नतीजों के साथ राजनीतिक तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है।

AAP को मिल रहा जनता का समर्थन
शुरुआती नतीजों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि शहरी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186767