Wed, 03 Jun 2026
Post Details

RCB बना IPL चैंपियन, खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया। जीत के साथ ही बेंगलुरु ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित करते हुए IPL इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

चैंपियन टीम को मिले 20 करोड़ रुपए
IPL 2026 की विजेता टीम RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस को रनर-अप के रूप में 12.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली।

वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल
इस सीजन व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन चर्चा का केंद्र रहा। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज बने। वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल पांच बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के साथ उन्हें 40 लाख रुपए की नकद राशि और एक कार भी मिली।

रबाडा के नाम रही पर्पल कैप
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो ने पूरे सीजन में 29 विकेट हासिल कर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। उनकी धारदार गेंदबाजी ने गुजरात को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यादगार रहा IPL 2026 सीजन
IPL 2026 में जहां RCB ने टीम प्रदर्शन के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीता, वहीं युवा प्रतिभाओं ने भी अपनी छाप छोड़ी। खासकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरा, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को भविष्य का एक नया सितारा दिखाया।

Views: 12

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 164651