Thu, 30 Jul 2026
Post Details

फिरोजपुर में किरयाना दुकानदार की हत्या, माहौल हुआ तनावपूर्ण

फिरोजपुर के मक्खू में करियाना व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 45 साल के गुरचरण सिंह काला गाबा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे और गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई।

कांग्रेस नेता कुलबीर जीरा ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने कहा कि परिवार से बातचीत के बाद पता चला कि गाबा का एक सप्ताह से व्हाट्सएप्प नंबर बंद आ रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसे गैंगस्टरों का फोन आया था। इस दौरान कुलबीर जीरा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। 

जीरा ने लोगों से शहर बंद करने की अपील की
जीरा का आरोप है कि गैंगस्टरों को असहले के लाइसेंस जारी किए गए है। एक महीने से पुलिस द्वारा 4 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए। गैंगस्टर कह रहे है कि अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाद में दिखाई जाएगी। मेरी लोगों से शहर को बंद करने की अपील की है। जब परिवार कहेगा तभी शहर खोला जाएगा, लेकिन तब तक गाबा परिवार की अपील पर शहर को बंद रखा जाएगा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186820