ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। इसके साथ ही मजीठिया पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है और अब वह बिना अनुमति देश छोड़कर विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।
मजीठिया की तलाश में जुटीं 12 पुलिस टीमें
अमृतसर पुलिस ने मजीठिया की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया है। सोमवार को पुलिस ने अमृतसर के अलावा चंडीगढ़ में भी उनकी तलाश की। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर जांच कर रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
साथी को छुड़ाने के आरोप में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक, मजीठिया और उनके समर्थकों के खिलाफ 31 मई को मजीठा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने थाने से अपने एक साथी को जबरन छुड़ाने की कोशिश की। इसी मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।





Comments
No comments yet.