Thu, 30 Jul 2026
Post Details

चंडीगढ़ में ‘0001’ को पछाड़ ‘0003’ बना सबसे महंगा वाहन नंबर

चंडीगढ़ में वीआईपी और फैंसी वाहन नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फैंसी नंबरों की ई-नीलामी संपन्न हो गई है। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन नीलामी में वाहन मालिकों ने पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए जमकर बोली लगाई।

‘0003’ नंबर ने तोड़ा रिकॉर्ड
इस बार नीलामी में ‘0003’ नंबर सबसे अधिक कीमत पर बिका। इस नंबर के लिए 37.63 लाख रुपये की बोली लगी, जबकि आमतौर पर सबसे ज्यादा मांग में रहने वाला ‘0001’ नंबर 23.55 लाख रुपये में बिका। इस तरह ‘0003’ ने ‘0001’ को पीछे छोड़ते हुए सबसे महंगे नंबर का स्थान हासिल कर लिया।

683 नंबरों की सफल नीलामी
चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, ई-ऑक्शन के दौरान कुल 683 रजिस्ट्रेशन नंबरों की सफल बोली लगी। फैंसी नंबरों के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नीलामी से प्रशासन को 4.13 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

मार्च में बना था नया रिकॉर्ड
फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आरएलए द्वारा आधिकारिक परिवहन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इससे पहले मार्च 2026 में CH01-DD-0001 नंबर ने रिकॉर्ड बनाया था। यह नंबर 53.88 लाख रुपये में बिका था, जो अब तक चंडीगढ़ में किसी वाहन नंबर के लिए लगी सबसे बड़ी बोली मानी जाती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186692