Thu, 30 Jul 2026
Post Details

श्री देवी तालाब मंदिर, श्री दुर्ग्याना मंदिर समेत इतने धार्मिक स्थलों को बम उड़ाने की धमकी

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित अति-सुरक्षित पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के कई प्रमुख हिंदू मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरी सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। ई-मेल प्राप्त होते ही चंडीगढ़ पुलिस, खुफिया विभाग और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और पूरे सचिवालय परिसर की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

पंजाब के कई प्रमुख हिंदू मंदिर निशाने पर



इस धमकी भरे पत्र में केवल सचिवालय ही नहीं, बल्कि पंजाब और सीमावर्ती इलाकों के कई ऐतिहासिक और प्रमुख हिंदू मंदिरों को भी बम धमाकों से तबाह करने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल में अमृतसर के प्रसिद्ध श्री दुर्गियाना मंदिर, जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के माईसर मंदिर और पटियाला के श्री काली देवी मंदिर को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है।

5-6 जून को ट्रेन से न सफर करने की भी चेतावनी दी
इसके साथ ही, 5 और 6 जून को अंबाला और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले आम लोगों को भी आगाह करते हुए सफर न करने की चेतावनी दी गई है। धमकी में विशेष रूप से पंजाब सिविल सचिवालय को दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच निशाना बनाने का दावा किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186856