Thu, 30 Jul 2026
Post Details

शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू को पुलिस ने घर में ही किया नजरबंद |

शिवसेना समाजवादी 6 जून ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए निर्दोष हिंदुओं, सैनिकों और पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन यज्ञ करने का किया था आह्वान ।

जालंधर,06 जून 2026- शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू को स्थानीय पुलिस द्वारा बस्ती बावा खेल स्थित मधुबन कॉलोनी में उनके घर में ही नजर बंद किया गया है। जानकारी देते हुए राजेश रिंकू ने कहा है कि उन्होंने 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए निर्दोष हिंदुओं, सैनिकों और पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन यज्ञ करवाने का आह्वान किया था। हवन यज्ञ में बड़ी गिनती में शिव सैनिक शामिल होने की संभावना के चलते पुलिस अधिकारियों ने शिवसेना समाजवादी के सभी बड़े पदाधिकारियों को उनके घर में ही नजर बंद करने का निर्णय लिया। इसी कारण राजेश रिंकू को सुबह से ही उनके घर में नजर बंद कर रखा गया है। राजेश रिंकू ने कहा है कि वह हिंदू समाज के लिए हमेशा कार्यरत रहेंगे और मजबूती के साथ अपने हिंदू समाज के लिए खड़े रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186669