Thu, 30 Jul 2026
Post Details

एक छोटा फैसला और डेढ़ करोड़ का इनाम, पंजाब में किसान कुलविंदर सिंह की बदली जिंदगी

कहते हैं कि किस्मत कब और कहां मेहरबान हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। पंजाब के रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) के किसान कुलविंदर सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। छोले-भटूरे खाने निकले किसान की जिंदगी उस समय बदल गई, जब 200 रुपए की एक लॉटरी टिकट ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए का मालिक बना दिया।

पैसे खुलवाने गए, खरीद ली लॉटरी टिकट
कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। एक दिन वह नूरपुरबेदी में छोले-भटूरे खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ पैसे खुलवाने की जरूरत पड़ी। पैसे खुलवाने के लिए वह मोरिंडा के मेहता लॉटरी स्टॉल के नूरपुरबेदी स्थित उप-विक्रेता शुक्ला लॉटरी स्टॉल पर गए।

वहां पहुंचकर उन्होंने 200 रुपए की एक पंजाब सरकार की मासिक लॉटरी टिकट खरीद ली। उस समय उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह छोटा-सा कदम उनकी जिंदगी में इतनी बड़ी खुशियां लेकर आएगा।

फोन आया और बदल गई जिंदगी
ड्रा निकलने के बाद शुक्ला लॉटरी स्टॉल के मालिक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कुलविंदर सिंह को फोन कर बताया कि उनकी टिकट पर पहला इनाम निकला है। यह सुनकर पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब जानकारी की पुष्टि हुई तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

पंजाब सरकार की मासिक लॉटरी में कुलविंदर सिंह की टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला पुरस्कार निकला है। एक साधारण किसान के लिए यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

परिवार की भलाई पर खर्च होगी राशि
कुलविंदर सिंह ने कहा कि इस अप्रत्याशित जीत से वह और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों को पूरा करने, भविष्य को सुरक्षित बनाने और परिवार के कल्याण के लिए किया जाएगा। गांव में भी इस खबर के बाद खुशी का माहौल है और लोग कुलविंदर सिंह को बधाइयां दे रहे हैं। कभी-कभी जिंदगी बदलने के लिए सिर्फ एक टिकट ही का

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186790