BREAKING : असम में वायुसेना स्टेशन पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ सैन्य विमान
हरियाणा के हांसी में वीरवार सुबह एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब जिम संचालक अपने छात्रों को वार्म-अप करवा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक युवती भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 सेकेंड में 10 राउंड फायरिंग
घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुबह करीब 5:25 बजे दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर मौके पर पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे हमलावर ने सफेद टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसके कंधे पर बैग भी टंगा हुआ था।
ये खौफनाक वीडियो हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक का है... जिसमें आप देख सकते हैं कि सुबह-सुबह 5.25 बजे जिम संचालक दुकानों के रैंप पर लड़के-लड़कियों को एक्सराइज करवा रहा है. कुछ लोग सीढ़ियों पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. तभी दो बाइक सवार आते हैं और उतरते ही जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10… pic.twitter.com/NsbP0uyzQb
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 11, 2026
जैसे ही बाइक जिम संचालक के नजदीक पहुंची, पीछे बैठे बदमाश ने उतरकर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। करीब 5 सेकेंड के भीतर उसने लगभग 10 राउंड गोलियां चलाईं। हमलावर ने जिम संचालक के सिर और पीठ को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वार्म-अप कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी
घटना के समय जिम संचालक लड़के-लड़कियों को फव्वारा चौक के पास वार्म-अप करवा रहा था। फायरिंग शुरू होते ही वहां मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक गोली का छर्रा शिखा नाम की युवती को लग गया। घायल युवती को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, मौजूद छात्रों ने घायल जिम संचालक को संभाला और तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।
एक साल पहले की थी इंटरकास्ट लव मैरिज
जानकारी के अनुसार, मृतक जिम संचालक ने करीब एक वर्ष पहले इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। युवक जाट समाज से संबंध रखता था, जबकि उसकी पत्नी जांगड़ा समाज से है। इस पहलू को भी पुलिस जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। अपराध जांच एजेंसी (CIA) तथा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!