Sat, 13 Jun 2026
Post Details

मशहूर क्रिकेटर के साथ पुलिस ने की मारपीट, एयरपोर्ट से घर जा रहे था

बांग्लादेश टेस्ट टीम के स्पिनर नईम हसन ने चटगाँव पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। 26 वर्षीय क्रिकेटर का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें न केवल भद्दी गालियाँ दीं, बल्कि उनका गला पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाया और डंडों से पीटा। नईम के अनुसार, घटना के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वे एक राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, इसके बावजूद पुलिस का बर्बर रवैया जारी रहा।

यह घटना 12 जून की रात को उस समय घटी जब नईम ढाका प्रीमियर लीग में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए अपना मैच खेलकर फ्लाइट से चटगाँव पहुँचे थे। रात करीब 11:25 बजे जब वे सीएनजी ऑटो रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे, तभी लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उन्हें रोका और इस घटना को अंजाम दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और संज्ञान लेते हुए तीन पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। नईम हसन वर्तमान में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं।

Views: 3

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166535