Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब सरकार के अंत का समय आ चुका है, विनाश काले विपरीत बुद्धि : विजय सांपला

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि पंजाब की की राजनीति में श्री अकाल तख्त साहिब सिक्ख पंथ और पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर बहुत चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि यह बात भगवंत सिंह मान पर ढुकती है। जब किसी का विनाश किया जाता है तो उसकी बुद्धि में भी फर्क पड़ जाता है। यह समझ लो कि पंजाब सरकार कहलो या आम आदमीं पार्टी को अंत आ चुका है।

उन्होंने कहा कि आप सब जानते हो कि सीएम भगवंत मान की जो वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में सीएम का स्पष्टीकरण जानने के लिए अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था और उस समय सीएम ने कहा था कि यह वीडियो उसकी नहीं है यह वीडियो एआई द्वारा बनाई गई है। उस समय अकाल तख्त साहिब ने कहा था कि इस वीडियो की जाँच वह बता के कि किस लैब से करवाई जाए तो अकाल तख़्त साहिब ने भारत सरकार की मान्यता प्राप्त दो लैब वीडियो की जाँच करवाई तो दोनों लैब की रिपोर्ट में पता चला यह वीडियो एआई जनरेटेड नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब पहली बार सीएम भगवंत मान को अकाल तख़्त साहिब में बुलाया गया था, तब उन्हें अपना गुनाह मान कर माफ़ी माँग लेनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने इस रास्ते को ना अपनाकर अकाल तख़्त साहिब से माथा लगाया है। कोई जितना मर्जी बड़ा आदमी हो उसे अकाल तख्त साहिब के आगे झुकना ही पड़ा है।

सीएम को भी अकाल तख़्त साहिब में माफ़ी मांग लेनी चाहिए थी तो शायद गुनाह माफ हो जाते लेकिन सीएम ने जो रास्ता तैयार किया है वह निंदनीय हैं। उन्होंने कहा सीएम ने अकाल तख़्त साहिब से माथा लगाने के लिए नया षड्यंत्र रचा लिया। गुरुग्राम के एक होटल क्राउन प्लाजा में आपने वीडियो देखा और आरोप लगाए पंजाब पुलिस पंजाब पुलिस का रोल न अदा करके बल्कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता का रोल अदा कर रही है यह इस वीडियो में साफ जाहिर हुआ है।

उन्होंने कहा स्वपन शर्मा सीपी लुधियाना अपना सारा काम छोड़ कर चापलूसी में लग गया है। उन्होंने कहा जिस वीडियो को वह कह रहे थे कि एआई जनरेटेड नहीं है और रिपोर्ट को दिखा रहे थे। वह रिपोर्ट बनाने वाला खुद आकर कह रहा है कि वह मान्यता प्राप्त नहीं है। यह सब एक षड्यंत्र के रूप में किया गया है और पैसे देकर किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186729