ਨਾਗਰਾ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਰਤਨ ਨਗਰ ਦੇ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਾਈਟਾਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ : ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ ਰਾਣੋ
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसा काशापाट इलाके में उस समय हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे से पहले रिकॉर्ड हुआ आखिरी वीडियो
इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वाहन में सवार आनी के दिगेढ़ स्कूल की हिंदी अध्यापिका आशा ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। उनके साथ उनका 11 वर्षीय बेटा उगल भी गाड़ी में मौजूद था। वीडियो में आशा कहते हुए सुनाई देती हैं, "सामने देखो मेरा ननिहाल..."। इसके करीब दो सेकेंड बाद अचानक वाहन खाई में गिर जाता है और वीडियो में चीख-पुकार सुनाई देने लगती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़क के साथ गहरी खाई ना कोई पैराफिट न कुछ। शिमला के रामपुर के तकलेच में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है , पिकअप खाई में गिरी, सभी छह लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हुई है, हादसे से ठीक पहले का वीडियो मोबाइल से मिला है।
गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को ऐसे इशारा करना भी भारी है । महिला… pic.twitter.com/Im3VTCLvew— Gems of Himachal (@GemsHimachal) June 26, 2026
300 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे काशापाट क्षेत्र में हुआ। बोलेरो कैंपर सड़क से फिसलकर करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला।
शाम तक निकाले गए सभी शव
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए किसी की जान नहीं बचाई जा सकी। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम करीब सात बजे तक सभी छह शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तकलेच अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।





Comments
No comments yet.