Thu, 30 Jul 2026
Post Details

श्रीनगर घूमने जा रहे थे युवक, गुरदासपुर में 62 लाख कैश के साथ पकड़े गए

पंजाब के गुरदासपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के दो युवकों को 62 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवक शहर के एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर लगाए गए पुलिस चेक पोस्ट के दौरान पकड़े गए। बरामद नकदी के संबंध में आगे की जांच के लिए दोनों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है।

बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार ने बढ़ाया पुलिस का शक
डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि बाबरी नाका पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद क्रेटा कार को रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान कार में सवार दोनों युवक वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।

तलाशी में 62 लाख रुपए नकद बरामद
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 62 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे घर से श्रीनगर घूमने के लिए निकले थे। हालांकि उनके पास मिली भारी नकदी के स्रोत और उद्देश्य को लेकर पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। अब संबंधित विभाग नकदी के स्रोत और अन्य पहलुओं की जांच करेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186588